हिन्दू पंचांग में आज का शुभ मुहूर्त (Aaj ka Shubh Muhurat) कथित दिन का वो शुभ पल या क्षण होता है जब कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। ऐस्ट्रोसेज आपके लिए दिन के शुभ मुहूर्त हर दिन के शुभ मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि यदि कोई भी काम शुभ मुहूर्त देखकर किया जाए तो वो ज़्यादा शुभ और फलदायी होता है। यही वजह है कि हिंदू धर्म में जितने भी शुभ और मांगलिक कार्य होते हैं जैसे विवाह, गृह प्रवेश, अन्नप्राशन, मुंडन, कर्णवेध संस्कार, इत्यादि या कोई पूजा पाठ इसके लिए हम शुभ मुहूर्त की गणना अवश्य करवाते हैं।
शुभ मुहूर्त को लेकर अलग-अलग विश्वास वाले लोगों के बीच तर्क वितर्क और धारणाओं का मतभेद देखने को मिलता है। हालांकि यह शुभ मुहूर्त एक व्यक्ति के जीवन में क्या महत्व रखता है यह स्वयं उस व्यक्ति की सोच और विश्वास पर निर्भर करता है और करना चाहिए। जो लोग शुभ मुहूर्त में विश्वास करते हैं वह जानते और मानते हैं कि शुभ मुहूर्त वह विशेष समय होता है जब ग्रह और नक्षत्रों के प्रभाव से हमें सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। ऐसे में इस दौरान यदि कोई भी कार्य शुरू किया जाए, या शुभ कार्य संपन्न किया जाए तो यह निर्विघ्न रुप से और सफल होता है।
मौजूदा समय में आज के शुभ मुहूर्त की उपयोगिता और महत्व
हम जैसे-जैसे मॉर्डनाइजेशन यानी आधुनिकता की तरफ बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे हम अपनी संस्कृति, अपनी जड़ों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में आपने अक्सर देखा होगा कि आज का शुभ मुहूर्त में विश्वास करने वाले लोगों को पिछड़ी सोच का माना जाता है। हालांकि अतीत में शुभ मुहूर्त में किए गए कामों की सफलता को कोई भी नकार नहीं सकता है। यही वजह है कि हम कितने भी मॉडर्न क्यों ना हो जाए हमें कुछ चीजों पर विश्वास बनाए रखने और उन पर आजीवन अमल करने की आवश्यकता होती है।
आज का शुभ मुहूर्त भी उन्हीं कुछ चीजों में से एक है। शायद यही वजह है कि आज भी जहां अधिकांश लोग मॉडर्न होकर मुहूर्त और आज के शुभ मुहूर्त को नकार चुके हैं वहीं बहुत से लोग अभी भी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्यों और नया काम को शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त की गणना कराने की सलाह देते हैं क्योंकि यह हमारा विश्वास है कि आज के शुभ मुहूर्त के अनुसार यदि कोई भी नया काम किया जाए तो वह हमारे जीवन में तमाम खुशियां, सफलता, और समृद्धि लेकर आएगा।
ऐस्ट्रोसेज के इस आज का शुभ मुहूर्त पेज पर हम आपको हर एक दिन के शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त की सटीक जानकारी प्रदान करेंगे जिसकी मदद से आप शुभ मुहूर्त का अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें।


