वसंत पंचमी

वसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण और आनंदमयी त्यौहार है, जिसे सरस्वती पूजा के रूप में भी मनाया जाता है। यह त्यौहार विशेष रूप से वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, जो प्रकृति में हरियाली और सुगंध का संचार करता है। वसंत पंचमी का पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। सृष्टि में वाणी का संचार करने के लिए मां सरस्वती अपने हाथों में वीणा लेकर प्रकट हुई थीं। मां सरस्वती के वीणा से निकले मधुर संगीत से ही सृष्टि के जीव-जन्तुओं को वाणी मिली है।

Puja starts from ₹501.00

Puja Duration: 1 hour

Culture/Rituals: Hindi

 

Proceed to Book      Chat on WhatsApp

वसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा करते हैं। देवी को सफेद कपड़े और फूलों से सजाया जाता है। जो पवित्रता का प्रतीक है, क्योंकि सफेद रंग देवी का पसंदीदा रंग माना जाता है। विद्यार्थियों, शिक्षकों, कलाकारों और संगीत प्रेमियों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन को विद्या की देवी के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है, जिससे सभी को ज्ञान, बुद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है। इस दिन छोटे बच्चों को शिक्षा और औपचारिक शिक्षा के क्षेत्र से परिचित कराने के उद्देश्य से किया जाने वाला अनुष्ठान है। कई परिवार इस दिन शिशुओं और छोटे बच्चों के साथ बैठकर अपने बच्चों को अपनी उंगलियों से अपना पहला शब्द लिखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

पूजन विधि

पवित्र स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें। जिन्हें व्रत करना है, वे लोग सुबह ही व्रत का संकल्प लें। सबसे पहले कलश स्थापना करें। इसके बाद गणेश जी की और नवग्रहों की पूजा करने के बाद देवी को गंगाजल से स्नान करवाएं। उन्हें हल्दी, कुमकुम का तिलक लगाएं। देसी घी का दीपक जलाएं। पीले फूलों की माला अर्पित करें। मां सरस्वती को आम के पत्ते, केसर, हल्दी, अक्षत, तिलक, कलश, सरस्वती यंत्र, दूर्वा घास भी चढ़ाए। मां को बेसन के लड्डू, पीली या सफेद मिठाई, केले आदि का भोग लगाकर आरती करें।

मंत्र जाप: ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:।

Puja Samagri List

Yajman Samagri (यजमान के द्वारा की जाने वाली सामग्री)
  • मां सरस्वती, गणपति जी की तस्वीर
  • ताम्बे के लोटे 2 नग
  • चौकी 1 नग
  • हवन कुंड 1
  • थाली 2
  • कटोरी 5
Other Samagri (अन्य सामग्री)
  • माला 1 नग
  • फूल 250 ग्राम
  • मिठाई/लड्‌डू 500 ग्राम
  • फल 500 ग्राम
  • चावल 10 रु
  • हल्दी 10 रु
  • अष्टगंध 10 रु
  • सुपारी 1 नग
  • पान 1 नग
  • दूर्वा
  • कुमकुम 10 रु
  • पीला चंदन 10 रु
  • गंगाजल 1 शीशी
  • गाय का घी 250 ग्राम
  • कपूर 10 रु
  • नारियल 2 नग
  • सूखा नारियल 1 नग
  • सिक्का 5
  • पीला कपड़ा 1
  • नवग्रह लकड़ी 2 किलो
  • कलावा 1 नग
  • पंचमेवा 20 रु
  • शक्कर 100 ग्राम
  • गूलर की छाल 500 ग्राम
  • तिल 50 ग्राम
  • गुग्गल 20 रु
  • हवन समाग्री 1 किलो
  • धुप बत्ती 1 पैकेट

Additional Information

माघ का यह पूरा मास ही उत्साह देने वाला है, पर वसंत पंचमी (माघ शुक्ल ) का पर्व भारतीय जनजीवन को अनेक तरह से प्रभावित करता है। वसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है। सनातन में पूरे साल को जिन छह ऋतुओं में बाँटा जाता था उनमें वसंत को लोगों को आनंदित करने वाला मनपसंद मौसम माना गया है। इस मौसम में फूलों पर बहार आ जाती, खेतों में सरसों का फूल मानो सोना चमकने लगता, जौ और गेहूँ की बालियाँ खिलने लगतीं, आमों के पेड़ों पर मांजर आ जाता और हर तरफ रंग-बिरंगी तितलियाँ मँडराने लगतीं। भर-भर भंवरे भंवराने लगते। इसलिए इस वसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए माघ महीने के पांचवे दिन बड़ा उत्सव मनाया जाता था। यह वसंत पंचमी का त्यौहार कहलाता था।

लोग पीले कपड़े पहनकर घरों में पीले फूल सजाकर इस दिन को मनाते हैं। इस उत्सव के लिए पीला रंग एक विशेष अर्थ इसलिए रखता है क्योंकि यह प्रकृति की चमक और जीवन की जीवंतता का प्रतीक है। त्यौहार के दौरान पूरा स्थान पीले रंग से सराबोर हो जाता है। बसंत पंचमी के 40 दिन बाद होली का पर्व मनाया जाता है, इसलिए बसंत पंचमी से होली के त्योहार की शुरुआत मानी जाती है। वसंत पंचमी आम जीवन में नई शुरुवात करने का भी एक शुभ दिन है। बहुत से लोग इस दिन "गृहप्रवेश" के दिन नए घर में प्रवेश करते हैं, कोई नया व्यवसाय शुरू करते हैं या महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू करते हैं। इस त्योहार को अक्सर समृद्धि और सौभाग्य से जोड़ा जाता है।