गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी।
गोवर्धन पूजा पर्व दिवाली के दूसरे दिन, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा खासकर उत्तर भारत, गुजरात, और महाराष्ट्र में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। इसे अन्नकूट पूजा भी कहते हैं, और यह मुख्य रूप से भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा हुआ है।
